-स्थानीय रहवासियों ने की स्टेट हाइवे 18 को 4 लाईन करने की मांग

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28.COM

बुधवार गुरुवार की दरमियानी देर रात भोपाल विदिशा हाईवे 18 के सोजना मोड पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी।जिससे मोटरसाइकिल सवार झाड़ियां में जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 से घायल को गंभीर हालत में सांची स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है। पुलिस से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार कमल सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी कचनारिया थाना सलामतपुर अपने घर कचनारिया जा रहा था कि रास्ते मे भोपाल विदिशा स्टेट 18 के हाईवे सोजना मोड़ के पास अज्ञात वाहन द्वारा जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कमल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा 108 एंबुलेंस को फोन लगाया गया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के डॉक्टर सुरेंद्र शाक्य, पायलट महेंद्र मेहरा द्वारा प्राइमरी उपचार कर घायल को सांची अस्पताल पहुंचाया जहां पर घायल का उपचार जारी है।

स्थानीय रहवासियों ने की स्टेट हाइवे को 4 लाईन करने की मांग---भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लाइन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लाइन करने की मांग की है।

इनका कहना है।

स्टेट हाइवे 18 पर यातायात का अत्यधिक दवाब रहता है। जिसकी वजह से भी दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी संकेतक बोर्ड नही लगाए हैं। इसीलिए यहां पर आए दिन हादसे बढ़ रहे हैं। इस हाइवे को शीघ्र ही 4 लाईन किया जाए। लोग तो अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहने लगे हैं।

रघुवीर सिंह मीणा, सरपंच रातातलाई।

सलामतपुर भोपाल-विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर स्तिथ है। इस मार्ग पर छोटे बड़े हज़ारों वाहन प्रतिदिन निकलते हैं। कई जगब सड़क के दोनों और बड़े बड़े गड्ढे होने के साथ ही साइडों की मिट्टी बह गई है। इनमें बाइक का टायर घुस जाता है। जिसकी वजह से चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। वहीं घाटी पर अधिक चढ़ाई की वजह से भी हादसे होते रहते हैं। इसके कारण भी यहां पर ट्रक पलट रहे हैं। इस और ध्यान देना चाहिए

बबलू पठान, समाजसेवी सलामतपुर।

में प्रतिदिन सलामतपुर से भोपाल मोटरसाइकिल से अपडाउन करता हूं।अब तो हाइवे 18 पर सफर करने में डर लगने लगा है। सड़क पर वाहन अंधी रफ्तार से चल रहे हैं। इनकी गति पर पुलिस व यातायात विभाग का नियंत्रण नही है। जिसकी वजह से प्रतिदिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ज़िम्मेदार एमपीआरडीसी व पुलिस विभाग को इन तेज़ रफ़्तार वाहनों पर कार्रवाई करनी चाहिए। अब तो भोपाल जाने में जान का खतरा लगा रहता है कि कहीं कोई दुर्घटना ना हो जाए।

साजिद खान, स्थानीय निवासी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM