-सलामतपुर पुलिस ने जीप ज़ब्त कर चालक पर किया मामला दर्ज

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

बुधवार शाम को भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे पर जीप व ट्रैक्टर ट्राली में हुई टक्कर में घायल हुए मज़दूरों की संख्या बढ़कर नो हो गई है। घटना के बाद तत्काल सभी मज़दूरों को पहले बेरखेड़ी चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां पर एक दिन का ही बिल जब तीस हजार रुपए आया तो सभी घायल मज़दूरों को सांची के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिर सांची अस्पताल से भी सभी मज़दूरों को विदिशा के मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।  वहीं पुलिस ने टक्कर मारने वाली जीप एमपी04 सीबी 7186 ज़ब्त कर अज्ञात चालक के विरुद्ध 279, 337 आईपीसी का मामला पंजीबद्ध किया है। वहीं गुरुवार को थाने आए एक 75 वर्षीय बुज़ुर्ग हरिराम मीणा निवासी सोजना ने बताया की उसी जीप ने उन्हें भी टक्कर मारी है। जिससे उनके सीने और दोनों घुटनों में चोटें आईं हैं।

जीप इतनी रफ्तार में थी कि ट्राली में टक्कर पड़ते ही ट्राली पलट गई---दुर्घटना में घायल हुए सभी मज़दूर सेडूखेड़ी गांव से गेंहू की फसल काटकर ट्रैक्टर ट्राली से अपने घर भरतीपुर गांव जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर पहुंची तभी भोपाल की तरफ से आ रही तेज़ रफ़्तार जीप ने ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेजी से पड़ी की ट्राली ही पलट गई। और ट्राली में बैठे लगभग 20 से 25 मज़दूर नीचे गिरकर घायल हो गए। मज़दूरों ने ही ट्राली को सीधा किया और तत्काल बेरखेड़ी चौराहे के निजी अस्पताल पहुंच गए। जहां पर सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।

ये मज़दूर हुए हैं घायल---वैसे तो जानकारी मिल रही है कि ट्रैक्टर ट्राली में लगभग 20 से 25 मज़दूर बैठे थे। लेकिन चोटें सिर्फ 9 मज़दूरों को ही आईं हैं। जिनमें गीता बाई के दाहिनी आंख के ऊपर चोट आई है। रजनी बाई का सीधा पेर फैक्चर हुआ है। मुस्कान के माथे पर चोट आई है।प्रेम बाई और मुल्ली बाई की कमर में चोट, छोटी बाई के हाथ में, सुनीता बाई का बायां हाथ फैक्चर, बसंती बाई के दाहिने पैर व कूल्हे में और गीता बाई के पैर व गर्दन में चोट आई है।

इनका कहना है।

ट्राली में टक्कर मारने वाली जीप को जब्त कर अज्ञात चालक के विरुद्ध 279, 337 का मामला पंजीबद्ध किया है। इस दुर्घटना में लगभग 9 मज़दूर घायल हुए हैं। जिनका उपचार चल रहा है।दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM