NH 146 पर बाइक चालक को यात्री बस ने सामने से मारी टक्कर, गंभीर हालत में भोपाल रेफर
-नेशनल हाइवे 146 सांची की घटना, सलामतपुर पुलिस ने एक्सीडेंट कर भाग रही बस को पकड़ा
-सिरोंज सेउ नटेरन से भोपाल जा रही थी बस, दूसरी बस से भोपाल भेजा यात्रियों को
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर ख़बर पर पैनी नज़र)
मंगलवार को नेशनल हाइवे 146 पर सांची में एक तेज़ रफ्तार शक्ति ट्रैवल्स की यात्री बस ने मोटरसाइकिल से घर जा रहे युवक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का सिर फट गया और पैर भी फैक्चर हो गए। गंभीर हालत में युवक को विदिशा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से हालात बिगड़ने पर भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे भोपाल विदिशा नेशनल हाइवे 146 पर हेडगेवार कालोनी के सामने शक्ति ट्रेवल्स की बस एमपी04 पीए 3060 जो विदिशा के सिरोंज सेउ नटेरन होती हुई भोपाल जा रही थी के चालक ने तेज़ व लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल एमपी38 एमएन 7438 के चालक रूपेश अहिरवार पिता निहाल सिंह अहिरवार उम्र लगभग 25 से 26 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 2 सांची को सामने से टक्कर मार दी। जिससे रूपेश का सिर फट गया और शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आ गई। घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से विदिशा मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। जहां से हालात बिगड़ने पर भोपाल रेफर किया गया है। वहीं दुर्घटना को अंजाम देकर मौके से बस लेकर भागे चालक को सलामतपुर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। शक्ति बस को सलामतपुर थाने में खड़ा कर लिया गया है। वहीं बस में बैठी सवारियों को दूसरी बस से भोपाल रवाना किया गया है। मामले में सांची पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
तेज़ रफ़्तार वाहनों पर रायसेन यातायात विभाग नही करता कार्रवाई---भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 और नेशनल हाइवे 146 पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बसें और अन्य छोटे बड़े वाहन नियम विरुद्ध दौड़ रही हैं। जिनका आरटीओ द्वारा कभी भी फिटनेस या परमिट चेक नहीं किया जाता है। इन यात्री बसों के संचालकों द्वारा यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि रायसेन आरटीओ प्रतिदिन सलामतपुर, दीवानगंज, त्रिमूर्ति चौराहा, सांची आदि जगहों पर चेकिंग कर रहे हैं। लेकिन उनको ये तेज़ रफ़्तार वाहन, लंबी दूरी की बसें और भोपाल विदिशा जाने वाली यात्री बसें नज़र नही आ रही हैं। जिसकी वजह से यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने कहा है कि अगर शीघ्र ही ऐसी बसों पर कार्रवाई नही की गई तो इस तरह की गंभीर दुर्घटनाएं होती रहेंगी।स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से भी मांग की है कि इन बसों पर नियंत्रण किया जाए। अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रतिदिन नेशनल हाइवे से निकलती हैं लगभग 100 बसें---भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 और नेशनल हाइवे 146 पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। यहां से प्रतिदिन लगभग सौ बसें निकलती हैं जो भोपाल, विदिशा, रीवा, टीकमगढ़,छतरपुर, सागर ,बीना ललितपुर , झाँसी से इंदौर जाने वाली चार्टेड बसें और भोपाल विदिशा जाने वाली यात्री बसें अंधी रफ़्तार से चलती ही हैं। इसके साथ ही भोपाल से विदिशा रायसेन चलने वाली बसें, डम्फर ईंट, ढोने बाली 407 , डीजल टेंकर अंधी रफ़्तार से चलते हैं। जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं। और यातायात विभाग इन वाहनों से सिर्फ चौध वसूली कर अपनी ड्यूटी पूरी कर लेता है। शासन प्रशासन को शीघ्र इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश