सांची रोड पर बिलोरी पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के सांची थाना क्षेत्र में सांची मार्ग पर बिलोरी पुलिया के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिलवानी से अपने घर सलामतपुर लौट रहे नरेंद्र नायक (उम्र लगभग 30 वर्ष) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सांची के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक नरेंद्र नायक गैस रिपेयरिंग का काम करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश