कुलहाड़िया में बड़ा हादसा टला: टायर फटने से कंटेनर 20 फीट गहरी खाई में गिरा, ड्राइवर-क्लीनर सुरक्षित
-भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के सलामतपुर थाना क्षेत्र का मामला
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब इंदौर से बिस्किट लेकर उड़ीसा के कटक जा रहा एक कंटेनर कुलहड़िया गांव के पास अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीवानगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कंटेनर का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतर कर 20 फीट गहरी खाई में पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कंटेनर में मौजूद ड्राइवर और क्लीनर को केवल मामूली चोटें आईं। समय रहते स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर