सड़क पर पैदल जा रहे युवक को ई-रिक्शा ने पीछे से मारी टक्कर, हाथ पैर में आई चोट
-सलामतपुर पुलिस ने ई-रिक्शा ज़ब्त कर चालक पर किया मामला दर्ज
-भोपाल विदिशा हाइवे 18 के सलामतपुर कस्बे की घटना
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
कस्बे में भोपाल विदिशा हाइवे 18 सड़क पर एक बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर के ई-रिक्शा चालक ने वाहन को तेज़ व लापरवाही से चलाते हुए पैदल जा रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी। और मौके से ई-रिक्शा वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं टक्कर से युवक के हाथ व पैर में चोटें आ गईं। घायल युवक को पुलिस ने तत्काल ईलाज के लिए सांची सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर युवक का प्रथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने ईरिक्शा ज़ब्त कर चालक के विरुद्ध धारा 281, 125(ए) बीएनएस का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। थाने के प्रधान आरक्षक मंगलेश मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकाश बेदी अपने भाई दीपक बेदी और साथी देव अहिरवार के साथ द्वारकाधीश मंदिर से हनुमान मंदिर की और जा रहे थे। तभी बंटी जैन की किराना दुकान के सामने भोपाल की और से आ रहे बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर के ईरिक्शा चालक ने तेज़ व लापरवाही से वाहन चलाते हुए प्रकाश बेदी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रकाश दूर जा गिरा। और उसके हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आ गईं। प्रकाश बेदी के भाई दीपक बेदी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। और बताया जा रहा है कि घायल प्रकाश बेदी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इनका कहना है।
कस्बे में एक बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर के ईरिक्शा चालक ने सड़क पर पैदल जा रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से युवक को चोटें आईं हैं। ईरिक्शा ज़ब्त कर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर