स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसा, राखी बांधने जा रही महिला की साड़ी बाइक के पहिए में फंसी, पति-पत्नी घायल
-सलामतपुर थाना क्षेत्र के भोपाल विदिशा हाइवे का मामला
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 के पुरानी चौकी के पास रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिपरिया बाज खा थाना सूखी सेनानिया जिला भोपाल निवासी ओम प्रकाश लोधी अपनी पत्नी तुलसा बाई और एक बच्चे के साथ ग्राम छोला जा रहे थे। तुलसा बाई अपने भाई को राखी बांधने जा रही थीं। रविवार शाम करीब 5:30 बजे भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर चलते-चलते उनकी साड़ी अचानक बाइक के पिछले पहिए में फंस गई। संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क पर गिर पड़ी, जिससे पति-पत्नी दोनों घायल हो गए।हादसे के समय उनके साथ मौजूद बच्चा बाल-बाल बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई। राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मौके पर पहुंची सलामतपुर थाना क्षेत्र पुलिस ने रोड से गुजर रही एक एंबुलेंस की मदद से दोनों को भोपाल अस्पताल भेजा।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा