सांची रोड पर हादसा, MD NHM ने दिखाई इंसानियत,घायलों को पहुंचाया अस्पताल
-CBMO सांची डॉ. रवि राठौर भी रहे मौजूद
अदनान खान रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन सांची रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में कई लोग घायल हो गए थे। हादसे में अंकित पिता अनिल धानक (लगभग 8 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद MD, NHM डॉ. सलोनी सिदाना ने तुरंत मानवीयता का परिचय देते हुए अपनी निजी कार से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उनके साथ सीबीएमओ सांची डॉ. रवि राठौर भी मौजूद थे।अस्पताल पहुंचने के बाद MD डॉ सलोनी ने पीपी वार्ड का निरीक्षण किया और मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. एच.एन. मांडरे, सीएस डॉ. यशपाल बलियान, डॉ. एल.के. गुर्जर, आरएमओ महेश साहू, डीपीएम आर.पी. तिवारी और एकाउंटेंट एच.एन. अहिरवार उपस्थित रहे। यह घटना न केवल प्रशासनिक सतर्कता बल्कि मानवीय संवेदनशीलता का भी उदाहरण बनी।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत
महिला के साथ हैवानियत की हद, ‘भूत भगाने’ के नाम पर हाथों को जलते कोयले से दागा