-सलामतपुर थाना क्षेत्र के हलाली डेम रोड की घटना

-पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मामला किया दर्ज

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

हलाली डेम रोड पर त्यौहार मनाकर घर लौट रहे परिवार की मोटरसाइकिल में तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। जिसकी वजह से तीन लोगों को गंभीर चोटें आ गईं। कार चालक टक्कर मारने के बाद मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। वहीं घायलों को पहले सांची सिविल अस्पताल भेजा गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर सभी को विदिशा रेफर किया गया है। थाने के प्रधान आरक्षक मंगलेश मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि हलाली डेम रोड पर विनेका चटऊआ गांव से दीवान सिंह आदिवासी पिता सरदार सिंह आदिवासी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सालेगढ़ थाना सुल्तानपुर अपनी मोटरसाइकिल एमपी 05 एमए 1866 से अपनी पत्नी लक्ष्मीबाई और साली सनैया के साथ जा रहा था। तभी रास्ते में पुरा गांव के पास एक तेज़ रफ़्तार कार एमपी 09 एचडी 4414 जो बेरखेड़ी चौराहे की और से तेज़ वा लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग उचककर दूर जा गिरे। इससे तीनों को सिर हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आ गईं। घायलों को जानकारी मिलते ही पुलिस ने सांची सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और फरियादी दीवान सिंह की रिपोर्ट पर कार चालक के विरुद्ध धारा 281, 125(ए) का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

इनका कहना है।

हलाली डेम रोड पर तेज़ रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पति-पत्नी और साली घायल हो गए। मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28