भोपाल-विदिशा हाईवे कर्क रेखा के पास बड़ा हादसा टला, स्टेरिंग फेल होने से पुलिया पर लटक गई एम्बुलेंस
-हाइवे 18 रोड सकरा होने की वजह से आए दिन हो रहे हैं हादसे
-स्थानीय ग्रामीणों ने की भोपाल विदिशा हाइवे को 4 लेन करने की मांग अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर कर्क रेखा के पास रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे एक बड़ा हादसा टल गया। छतरपुर शहर से मरीज को छोड़कर भोपाल वापस जा रही एक एम्बुलेंस का अचानक स्ट्रिंग फेल हो गया जिससे वह नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे बनी पुलिया पर जाकर लटक गई। और बाल बाल नाले में गिरने से बच गई। एम्बुलेंस का अगला हिस्सा पुलिया के ऊपर लटक गया, जिससे बड़ा हादसा होने की संभावना बन गई थी। गनीमत रही कि वाहन नीचे नहीं गिरा और चालक समय रहते गाड़ी को रोकने में सफल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे बनी पुलिया पर सुरक्षा रेलिंग न होने की वजह से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है।
स्थानीय रहवासियों ने लगाई शासन प्रशासन से हाइवे 18 को 4 लेन करने की गुहार---भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लेन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लेन करने की मांग की है।
प्रतिदिन हाइवे से निकलते हैं छोटे बड़े 10 हज़ार वाहन-----भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। यहां से प्रतिदिन लगभग दस हज़ार वाहन निकलते हैं जिनमें लगभग दो सौ यात्री बसें भी शामिल हैं जो विदिशा, रीवा, टीकमगढ़,छतरपुर, सागर ,बीना, ललितपुर , झाँसी कानपुर, लखनउ और इंदौर जाने वाली चार्टेड बसें तो अंधी रफ़्तार से चलती ही हैं। इसके साथ ही भोपाल से विदिशा चलने वाली बसें, डंपर, ईंट, ढोने वाली 407 , डीजल टेंकर अंधी रफ़्तार से चलते हैं। जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं। और यातायात विभाग इन वाहनों से सिर्फ चौध वसूली कर अपनी डियूटी पूरी कर लेता है। शासन प्रशासन को शीघ्र इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।
इनका कहना है।
रविवार को दोपहर के समय एक एम्बुलेंस अनियंत्रित हो जाने से पुलिया पर लटक गई थी। वो तो गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।
कालूराम मीणा, सरपंच ग्रा.पं. खोहा।
हाइवे 18 को 4 लेन करने से हादसों में कमी आ सकती है। सड़क छोटी होने की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय रहवासी शासन प्रशासन से हाइवे 18 को शीघ्र 4 लेंन करने की मांग काफी समय से कर रहे हैं।
रघुवीर सिंह मीणा, सरपंच ग्रा.पं. रातातलाई।

छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कागजों में ही दिखाया गया निर्माण कार्य, जमीनी हकीकत अलग