बस चालक ने मोटरसाइकिल में पीछे से मारी टक्कर, चालक घायल हाथ फैक्चर
-सलामतपुर पुलिस ने शक्ति बस की ज़ब्त, मामला दर्ज
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। जिन्हें रोकने के कोई भी उपाय नही किए जा रहे हैं। जिसकी वजह से दुर्घटनाओं के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बेरखेड़ी चौराहे के पास सामने आया है जहां पर एक तेज़ रफ़्तार बस चालक ने बस को लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। जिसकी वजह से चालक का हाथ फैक्चर हो गया। घटना 21 जुलाई की बताई जा रही है। इस मामले में फरियादी सुनील अहिरवार ने अब रिपोर्ट की है। सुनील ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती थे इसलियें घटना के दिन रिपोर्ट नही कर पाए थे। सलामतपुर थाने के प्रधान आरक्षक हेत सिंह मीणा ने बताया कि 21 जुलाई को सुनील अहिरवार पिता प्रेमचंद अहिरवार उम्र 32 वर्ष निवासी बेरखेड़ी टुंडा अपनी मोटरसाइकिल एमपी38 एमएम 3321 से भोपाल जा रहे थे। वह इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक भोपाल में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं। रास्ते में बेरखेड़ी चौराहे के आगे गुरुनानक ढाबे के पास उनकी मोटरसाइकिल में शक्ति बस ट्रेवल्स की आरजे09 पीए 2190 बस ने पीछे से टक्कर मार दी। फरियादी सुनील के हाथ में चोटें आ गईं। सुनील की रिपोर्ट पर बस ज़ब्त कर चालक के विरुद्ध धारा 281, 125(बी) बीएनएस का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
स्टेट हाइवे 18 को 4 लेन करने से तेज़ रफ़्तार पर लग सकता है अंकुश--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे सड़क काफी छोटी है। इस इस मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दवाब रहता है। जिसकी वजह से आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं यहां पर घटित हो रही हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही विदिशा के 3 पत्रकार सड़क हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं। अभी एक सप्ताह पहले ही हलाली डेम रोड पर एक कार चालक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी थी। जिसमें दीवानगंज गांव के एक युवक की मौत भी हो गई थी। अब सलामतपुर के ग्रामीणों ने हाइवे को फ़ोर लेन करने की मांग की है।
इनका कहना है।
बेरखेड़ी चौराहे के पास एक बस चालक ने तेज़ व लापरवाही से बस चलाते हुए बाइक में चक्कर मार दी। जिससे चालक को हाथ में चोटें आ गईं। फरियादी की रिपोर्ट पर बस ड्राइवर के विरुद्ध मामला दर्ज कर बस ज़ब्त कर ली है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।
तेज़ रफ़्तार बसों पर कार्रवाई होना आवश्यक है। सलामतपुर रोड से बसें अंधी रफ्तार से निकलती हैं। जिसकी वजह से क्षेत्र में दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। और इसके साथ ही खटारा बसों के परमिट निरस्त किए जाएं।
रघुवीर सिंह मीणा, सरपंच ग्राम पंचायत रातातलाई।
