सलामतपुर भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 सड़क के दोनों तरफ उगी झाड़ियों से रहता है हादसे का डर
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियाँ हादसों का सबब बन रही हैं। कस्बा सलामतपुर से गुजरने वाले इस मार्ग पर झाड़ियों की कटाई-छंटाई लंबे समय से नहीं की गई है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे खड़ी झाड़ियाँ न केवल दृश्यता में बाधा डालती हैं, बल्कि कई बार अचानक वाहन के सामने आने से दुर्घटनाएँ भी हो जाती हैं। वाहन चालकों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार में चलने के दौरान ये झाड़ियाँ सड़क के किनारे का स्पष्ट दृश्य नहीं दिखने देतीं, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग का अमला इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द झाड़ियों की कटाई कर सड़क को सुरक्षित बनाए, ताकि वाहन चालक बिना डर के सफर कर सकें।
स्टेट हाइवे 18 को 4 लेन करने से तेज़ रफ़्तार पर लग सकता है अंकुश--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे सड़क काफी छोटी है। इस इस मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दवाब रहता है। जिसकी वजह से आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं यहां पर घटित हो रही हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही विदिशा के 3 पत्रकार सड़क हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं। अभी एक सप्ताह पहले ही हलाली डेम रोड पर एक कार चालक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी थी। जिसमें दीवानगंज गांव के एक युवक की मौत भी हो गई थी। अब सलामतपुर के ग्रामीणों ने हाइवे को फ़ोर लेन करने की मांग की है।
प्रतिदिन हाइवे से निकलती हैं लगभग 100 बसें---भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। यहां से प्रतिदिन लगभग सौ बसें निकलती हैं जो विदिशा, रीवा, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर ,बीना ललितपुर , झाँसी से इंदौर जाने वाली चार्टेड बसें तो अंधी रफ़्तार से चलती ही हैं। इसके साथ ही भोपाल से विदिशा चलने वाली बसें, डम्फर ईंट, ढोने बाली 407 , डीजल टेंकर अंधी रफ़्तार से चलते हैं। सड़क के दोनों और झाड़ियां होने की वजह से आगे का दिखाई नही देता है। झाड़ियों की वजह से इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं। और एमपीआरडीसी विभाग टोल टैक्स लगाकर वाहनों से सिर्फ चौध वसूली कर अपनी डियूटी पूरी कर लेता है। शासन प्रशासन को शीघ्र इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।
इनका कहना है।
भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क के दोनों और लंबी लंबी झाड़ियों उग आईं हैं जिसकी वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। रहवासियों ने शासन प्रशासन से समस्या के शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
रघुवीर सिंह मीणा, सरपंच ग्राम पंचायत रातातलाई।
स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार शिकायत के माध्यम से ज़िम्मेदार अफसरों को इस समस्या से अवगत कराया है। लेकिन समस्या का समाधान कई महीने बीतने के बाद भी संभव नही हो सका है। और भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर दुर्घटनाओं का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है।
कैलाश गोस्वामी, समाजसेवी रातातलाई सलामतपुर।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
मंडावली में खूनी खेल, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला; मौत से मचा हड़कंप
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत