पत्थर पर बाइक का पहिया आने से गिरकर बाइक सवार 2 युवक घायल
-भोपाल विदिशा हाइवे रोड पर जागीरदार ढाबा के पास की घटना
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल विदिशा रोड पर ढकना गांव में जागीरदार ढाबा के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुए सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए।जानकारी के अनुसार ग्राम मेंढकी निवासी अजय शर्मा और रवि मीणा मोटरसाइकिल से सांची की ओर जा रहे थे। रास्ते में सड़क पर पड़े एक पत्थर पर बाइक का पहिया चढ़ने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक चला रहे अजय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठे रवि मीणा को भी चोटें आईं। दोनों को सांची सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अजय शर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस से विदिशा रेफर कर दिया गया। रवि मीणा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
प्रतिदिन हाइवे से निकलती हैं तेज़ रफ़्तार 100 बसें--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। यहां से प्रतिदिन लगभग सौ बसें निकलती हैं जो विदिशा, रीवा, टीकमगढ़,छतरपुर, सागर , बीना ललितपुर , झाँसी से इंदौर जाने वाली चार्टेड बसें तो अंधी रफ़्तार से चलती ही हैं। इसके साथ ही भोपाल से विदिशा चलने वाली बसें, डम्फर ईंट, ढोने बाली 407 , डीजल टेंकर अंधी रफ़्तार से चलते हैं। जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं। और यातायात विभाग इन वाहनों से सिर्फ चौध वसूली कर अपनी डियूटी पूरी कर लेता है। शासन प्रशासन को शीघ्र इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।






























शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
मंडावली में खूनी खेल, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला; मौत से मचा हड़कंप
MP में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! इंदौर में H1N1 पॉजिटिव महिला की मौत