-सलामतपुर में द्वारकाधीश मंदिर के सामने अंधे मोड़ पर हुआ हादसा

-दोनों ड्राइवरों ने आपसी रजामंदी से किया समझौता

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। यहाँ पर प्रतिदिन कोई ना कोई हादसा हो रहा है। ऐसा ही एक मामला द्वारकाधीश मंदिर वाले मोड़ पर सामने आया जहां पर दो ट्रकों की आमने सामने ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। वो तो गनीमत रही कि दोनों ही वाहनों के ड्राइवरों को कोई चोट नही आई वरना गंभीर हादसा घटित हो सकता था। दुर्घटना में आयशर ट्रक का अगला हिस्सा ज़्यादा छतिग्रस्त हो गया है। वहीं दोनों ही ट्रक के ड्राइवरों ने आपसी रजामंदी से समझौता कर लिया है। जानकारी अनुसार आयशर ट्रक एमपी09 जीएफ 2023 सांची से माल खाली कर के भोपाल जा रहा था। ट्रक को संतोष मालवीय पिता छुट्टूलाल मालवीय 45 वर्ष निवासी मयूर अस्पताल के पीछे इंदौर चला रहा था। रास्ते में जब वह सलामतपुर के द्वारकाधीश मंदिर पहुंचा तो भोपाल की और से एक ट्रक एमपी09 एचएच 4350 का चालक चंद्रमोहन यादव पिता प्राण सिंह यादव उम्र 34 वर्ष निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर गंजबासौदा जिला विदिशा तेज़ व लापरवाही से चलाते हुए सामने से ट्रक में टक्कर मार दी। जिसकी वजह से आयशर ट्रक का आगे का कांच टूट गया और अगला हिस्सा बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। बाद में ड्रायवर संतोष और चंद्रमोहन के बीच आपसी समझौता हो गया।

अंधे मोड़ के कारण आए दिन होते हैं हादसे---कस्बे में भोपाल विदिशा हाइवे द्वारकाधीश मंदिर के सामने अंधा मोड़ होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। अभी कुछ समय पहले ही एक तेज़ रफ़्तार कार एक युवक को टक्कर मारते हुए द्वारकाधीश मंदिर की दीवार में घुस गई। टक्कर से युवक के हाथ व सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। इस घटना में कार चालक ने तेज़ व लापरवाही से चलाते हुए एक युवक इंद्रजीत सिंह पिता मान सिंह शिल्पकार जो अपनी मोपेड एमपी 38 एस 1034 से घर से दुकान की और जा रहा था को टक्कर मारते हुए मंदिर की दीवार में घुस गई थी। कार की टक्कर से इंद्रजीत को हाथ व सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। उसकी मोपेड भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। एक और मामले में तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो कार द्वारकाधीश मंदिर की दीवार तोड़कर अंदर घुस गई थी। जिसमे मंदिर का काफी नुकसान हुआ था। गौरतलब है कि इस अंधे मोड़ पर सुरक्षा के कोई भी उपाय नही किये गए हैं। यहां पर संकेतक भी नही लगाए गए हैं। जिसकी वजह से वाहन चालकों को मोड़ का पता नही चलता और दुर्घटना हो जाती है।

इनका कहना है।

भोपाल विदिशा हाइवे 18 द्वारकाधीश मंदिर के सामने अंधे मोड़ की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं घटित होती है। यहां पर सुरक्षा के कोई भी उपाय एमपीआरडीसी विभाग द्वारा नही किये गए हैं। विभाग को इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।

रघुवीर सिंह मीणा, सरपंच ग्रा.पं. रातातलाई।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28