NH 146 विदिशा बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पल्सर सवार 2 युवक गंभीर घायल
-वाहनों की तेज रफ्तार के चलते रोज़ हो रहे हैं हादसे, नही हो रही कार्रवाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
नेशनल हाइवे 146 विदिशा बाईपास पर सोमवार शाम लगभग 4 बजे के आसपास एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें पल्सर मोटरसाइकिल से जा रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान राजू सिलावट पिता कमल सिंह सिलावट तथा श्याम लोधी पिता खिलान सिंह लोधी, दोनों निवासी गंजबासौदा, के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डायल-112 की मदद से घायलों को तत्काल विदिशा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर बताई है। इधर, दुर्घटना करने वाले वाहन चालक की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
1 सप्ताह में ही हो चुकी हैं कई दुर्घटनाएं--एक सप्ताह की भीतर ही इस रोड पर कई बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है। लेकिन आरटीओ विभाग या पुलिस विभाग इन बसों या डंपरों पर कार्रवाई नही करता है। जिसकी वजह से इनके ड्राइवरों के हौसले बुलंद हैं। और वह बसों को अंधी रफ्तार से दौड़ा रहे हैं। अभी कुछ समय पहले ही घोड़ापछाड़ पुल पर एक चलती हुई यात्री बस का डीज़ल टैंक निकलकर पुल पर गिर गया था। जिसकी वजह से बस पुल के बीचों बीच रुक गई और हाइवे के दोनों और लगभग दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। सलामतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद बस को पुल से हटवाया तब कहीं जाकर हाइवे पर यातायात सुचारू रूप से शुरू हो पाया था। वहीं सांची शहर में भी एक चार्टर्ड बस ने तेज़ रफ़्तार से एक स्कार्पियो को उड़ा दिया था। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह कुछ समय पूर्व विदिशा से भोपाल सवारी लेकर जा रही प्रीत कंपनी की बस के पिछले चारों पहिए निकल जाने से बस में बैठे कई लोग घायल हो गए थे। ये प्रीत ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी04 पीए 3154 दोपहर लगभग 2 बजे भोपाल विदिशा हाइवे के दीवानगंज देहरी गांव के पास चलती बस के पिछले चारों पहिए निकलकर खेत में पहुंच गए थे। इस हादसे में बस में सवार 8 से 10 लोग घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए 108 की मदद से भोपाल भेजा गया था।वहीं हादसे के बाद विदिशा भोपाल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्तिथि भी बन गई थी। और दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी।
प्रतिदिन एनएच हाइवे से निकलती हैं तेज़ रफ़्तार 100 बसें--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 और नेशनल हाइवे 146 पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। यहां से प्रतिदिन लगभग सौ बसें निकलती हैं जो विदिशा, रीवा, टीकमगढ़,छतरपुर, सागर , बीना ललितपुर , झाँसी से इंदौर जाने वाली चार्टेड बसें तो अंधी रफ़्तार से चलती ही हैं। इसके साथ ही भोपाल से विदिशा चलने वाली बसें, डम्फर ईंट, ढोने बाली 407 , डीजल टेंकर अंधी रफ़्तार से चलते हैं। जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं। और यातायात विभाग इन वाहनों से सिर्फ चौध वसूली कर अपनी ड्यूटी पूरी कर लेता है। शासन प्रशासन को शीघ्र इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।
