सलामतपुर ओवरब्रिज के पास ट्रक चेचिस-स्कॉर्पियो में भिड़ंत, वाहन क्षतिग्रस्त, लोग सुरक्षित
-स्टेट हाइवे 18 को 4 लेन करने से तेज़ रफ़्तार पर लग सकता है अंकुश
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सोमवार शाम लगभग 4 बजे सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से सीहोर जा रही ट्रक की चेचिस और छतरपुर से भोपाल की ओर जा रही स्कॉर्पियो में साइड से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो का साइट का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चेचिस की हेडलाइट फूट गई।हादसे के समय स्कॉर्पियो में बैठे लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की डायल-112 मौके पर पहुंची। हालांकि, दोनों वाहनों के चालकों ने आपसी समझौते से मामले को निपटा लिया और किसी ने भी थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई।
स्टेट हाइवे 18 को 4 लेन करने से तेज़ रफ़्तार पर लग सकता है अंकुश--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे सड़क काफी छोटी है। इस इस मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दवाब रहता है। जिसकी वजह से आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं यहां पर घटित हो रही हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही विदिशा के 3 पत्रकार सड़क हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं। अभी एक सप्ताह पहले ही हलाली डेम रोड पर एक कार चालक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी थी। जिसमें दीवानगंज गांव के एक युवक की मौत भी हो गई थी। अब सलामतपुर के ग्रामीणों ने हाइवे को फ़ोर लेन करने की मांग की है।
इनका कहना है।
सलामतपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास एक ट्रक चेचिस और स्कार्पियो कार में टक्कर की जानकारी मिली थी। मौके पर 112 पहुंच गई थी। लेकिन दोनों वाहनों के ड्राइवरों ने आपसी समझौता कर लिया।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।
