कुलहाड़िया के पास हाईवे पर ट्राले ने खड़ी बाइक रौंदी, खेत में उतरा बाल-बाल टला बड़ा हादसा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर बुधवार तड़के करीब सुबह 4 बजे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार कुलहाड़िया के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर एक युवक बाथरूम के लिए रुका था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्राला, सामने से आ रही बोलेरो को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया और खड़ी बाइक को कुचलता हुआ सीधे खेत की ओर उतर गया। ट्राला एक घर के बिल्कुल नजदीक आकर रुका, जिससे वहां मौजूद लोग सहम गए। गनीमत रही कि ट्राला घर में नहीं घुसा, वरना भारी जनहानि हो सकती थी। हादसे में बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। घटना के बाद मौके पर बाइक मालिक और ट्राला चालक के बीच समझौता हो गया। इस कारण थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं को जन्म देते हैं, जिस पर नियंत्रण के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
स्टेट हाइवे 18 को 4 लेन करने से तेज़ रफ़्तार पर लग सकता है अंकुश--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे सड़क काफी छोटी है। इस इस मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दवाब रहता है। जिसकी वजह से आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं यहां पर घटित हो रही हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही विदिशा के 3 पत्रकार सड़क हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं। अभी एक सप्ताह पहले ही हलाली डेम रोड पर एक कार चालक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी थी। जिसमें दीवानगंज गांव के एक युवक की मौत भी हो गई थी। अब सलामतपुर के ग्रामीणों ने हाइवे को फ़ोर लेन करने की मांग की है।
प्रतिदिन हाइवे से निकलती हैं तेज़ रफ़्तार लगभग 100 बसें--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। यहां से प्रतिदिन लगभग सौ बसें निकलती हैं जो विदिशा, रीवा, टीकमगढ़,छतरपुर, सागर ,बीना ललितपुर , झाँसी से इंदौर जाने वाली चार्टेड बसें तो अंधी रफ़्तार से चलती ही हैं। इसके साथ ही भोपाल से विदिशा चलने वाली बसें, डम्फर ईंट, ढोने बाली 407 , डीजल टेंकर अंधी रफ़्तार से चलते हैं। जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं। और यातायात विभाग इन वाहनों से सिर्फ चौध वसूली कर अपनी डियूटी पूरी कर लेता है। शासन प्रशासन को शीघ्र इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।
