अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

दीवानगंज फैक्ट्री चौराहा के पास एक  सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, भोपाल से विदिशा जा रहे एक ट्रक एमपी04 जीए 7212 में लोहे के एंगल और चद्दर लदी हुई थी जो काफी बाहर निकल रहे थे इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक ट्रक से बाहर निकल रहे लोहे के समान से  जा टकराई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान आलोक भार्गव निवासी विदिशा के रूप में हुई है, जो भोपाल से विदिशा लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सांची अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया।

स्टेट हाइवे 18 को 4 लेन करने से तेज़ रफ़्तार पर लग सकता है अंकुश--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे सड़क काफी छोटी है। इस इस मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दवाब रहता है। जिसकी वजह से आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं यहां पर घटित हो रही हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही विदिशा के 3 पत्रकार सड़क हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं। अभी एक सप्ताह पहले ही हलाली डेम रोड पर एक कार चालक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी थी। जिसमें दीवानगंज गांव के एक युवक की मौत भी हो गई थी। अब सलामतपुर के ग्रामीणों ने हाइवे को फ़ोर लेन करने की मांग की है। 

प्रतिदिन हाइवे से निकलती हैं सैंकड़ों तेज़ रफ़्तार ट्रक व बसें-

भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। यहां से प्रतिदिन लगभग सौ बसें और सैंकड़ों ट्रक निकलते हैं जो विदिशा, रीवा, टीकमगढ़,छतरपुर, सागर ,बीना ललितपुर , झाँसी  से इंदौर जाने वाली चार्टेड बसें तो अंधी रफ़्तार से चलती ही हैं। इसके साथ ही भोपाल से विदिशा चलने वाली बसें, डम्फर ईंट, ढोने बाली 407 , डीजल टेंकर अंधी रफ़्तार से चलते हैं। जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं। और यातायात विभाग इन वाहनों से सिर्फ चौध वसूली कर अपनी डियूटी पूरी कर लेता है। शासन प्रशासन को शीघ्र इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28