SH 18 बेरखेड़ी चौराहा पर कार-बाइक की टक्कर, युवक घायल
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर ख़बर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर बेरखेड़ी चौराहा पर एक दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। ग्राम सोजना निवासी युवक अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था, तभी इंदौर की ओर जा रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को चोटें आईं। घटना के बाद राहगीरों ने घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।सूत्रों के अनुसार हादसे के बाद कार चालक और घायल युवक के बीच बातचीत हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला निपटा लिया। इस कारण सलामतपुर पुलिस थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। हालांकि स्थानीय लोग हाईवे पर बढ़ती वाहनों की रफ्तार और सावधानी की कमी को ऐसे हादसों का कारण मानते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं।
स्टेट हाइवे 18 को 4 लेन करने से तेज़ रफ़्तार पर लग सकता है अंकुश--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे सड़क काफी छोटी है। इस इस मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दवाब रहता है। जिसकी वजह से आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं यहां पर घटित हो रही हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही विदिशा के 3 पत्रकार सड़क हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं। अभी एक सप्ताह पहले ही हलाली डेम रोड पर एक कार चालक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी थी। जिसमें दीवानगंज गांव के एक युवक की मौत भी हो गई थी। अब सलामतपुर के ग्रामीणों ने हाइवे को फ़ोर लेन करने की मांग की है।
प्रतिदिन हाइवे से निकलती हैं लगभग 100 बसें-भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। यहां से प्रतिदिन लगभग सौ बसें निकलती हैं जो विदिशा, रीवा, टीकमगढ़,छतरपुर, सागर ,बीना ललितपुर , झाँसी से इंदौर जाने वाली चार्टेड बसें तो अंधी रफ़्तार से चलती ही हैं। इसके साथ ही भोपाल से विदिशा चलने वाली बसें, डम्फर ईंट, ढोने बाली 407 , डीजल टेंकर अंधी रफ़्तार से चलते हैं। जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं। और यातायात विभाग इन वाहनों से सिर्फ चौध वसूली कर अपनी डियूटी पूरी कर लेता है। शासन प्रशासन को शीघ्र इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।
