भोपाल विदिशा हाईवे दीवानगंज के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, बाल-बाल बचे 3 लोग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे क्रमांक 18 पर दीवानगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार, कार भोपाल से विदिशा की ओर जा रही थी, तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे पलट गई। घटना इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रात्रि ग्रस्त कर रहे पुलिस आरक्षक संदीप रघुवंशी मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला और कार को रोड से हटाकर साइट में किया, इसके बाद पुलिस ने कार को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
स्टेट हाइवे 18 को 4 लेन करने से तेज़ रफ़्तार पर लग सकता है अंकुश--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे सड़क काफी छोटी है। इस इस मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दवाब रहता है। जिसकी वजह से आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं यहां पर घटित हो रही हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही विदिशा के 3 पत्रकार सड़क हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं। अभी एक सप्ताह पहले ही हलाली डेम रोड पर एक कार चालक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी थी। जिसमें दीवानगंज गांव के एक युवक की मौत भी हो गई थी। अब सलामतपुर के ग्रामीणों ने हाइवे को फ़ोर लेन करने की मांग की है।
