-सलामतपुर में भोपाल विदिशा हाइवे 18 की घटना

-सलामतपुर पुलिस ने आयशर मिनी ट्रक को किया ज़ब्त

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

कस्बे में भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक तेज़ रफ़्तार आयशर मिनी ट्रक के ड्रायवर ने लापरवाही से  मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से मोटरसाइकिल चालक के सिर में गंभीर चोटें आ गईं। युवक को गंभीर हालत में विदिशा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। हालत बिगड़ने पर घायल युवक को भोपाल रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार राजू राजपूत पिता जवाहर सिंह राजपूत निवासी ग्राम मांची थाना सांची अपने घर से किसी काम के सिलसिले में सलामतपुर आ रहा था। रास्ते में भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर भोपाल की और से आ रहे तेज़ रफ़्तार आयशर 407 मिनी ट्रक एमपी 04 जेडडब्ल्यू 6042 के चालक ने तेज़ व लापरवाही से चलाते हुए राजू राजपूत की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे राजू के सिर में गंभीर चोटें आ गईं। वहीं आयशर 407 मिनी ट्रक का चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर लिया है।

स्टेट हाइवे 18 को 4 लेन करने से तेज़ रफ़्तार पर लग सकता है अंकुश--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे सड़क काफी छोटी है। इस इस मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दवाब रहता है। जिसकी वजह से आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं यहां पर घटित हो रही हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही विदिशा के 3 पत्रकार सड़क हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं। अभी एक सप्ताह पहले ही हलाली डेम रोड पर एक कार चालक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी थी। जिसमें दीवानगंज गांव के एक युवक की मौत भी हो गई थी। अब सलामतपुर के ग्रामीणों ने हाइवे को फ़ोर लेन करने की मांग की है। 

प्रतिदिन हाइवे से निकलते हैं तेज़ रफ़्तार सैकड़ों वाहन---भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। यहां से प्रतिदिन लगभग सौ बसें निकलती हैं जो विदिशा, रीवा, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर ,बीना ललितपुर , झाँसी  से इंदौर जाने वाली चार्टेड बसें तो अंधी रफ़्तार से चलती ही हैं। इसके साथ ही भोपाल से विदिशा चलने वाली बसें, डम्फर ईंट, ढोने वाली 407 , डीजल टेंकर अंधी रफ़्तार से चलते हैं। जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं। और यातायात विभाग इन वाहनों से सिर्फ चौध वसूली कर अपनी डियूटी पूरी कर लेता है। शासन प्रशासन को शीघ्र इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28