हाइवे 18 के दीवानगंज में भूसे से भरा ट्रक पलटा, बाल बाल बचे ड्राइवर क्लीनर
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर पुरानी चौकी मार्ग के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात बड़ा हादसा टल गया। सागर से इंदौर भूसा लेकर जा रहा एक ट्रक एमपी 15 एचए 1249 सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है।
सौभाग्य से ट्रक में सवार ड्राइवर और क्लीनर को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। यह तो गनीमत रही कि ट्रक रोड की साइड में पलटा नहीं तो हाईवे पर जाम की स्थिति बन सकती थी।
स्टेट हाइवे 18 को 4 लेन करने से तेज़ रफ़्तार पर लग सकता है अंकुश--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे सड़क काफी छोटी है। इस इस मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दवाब रहता है। जिसकी वजह से आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं यहां पर घटित हो रही हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही विदिशा के 3 पत्रकार सड़क हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं। अभी एक सप्ताह पहले ही हलाली डेम रोड पर एक कार चालक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी थी। जिसमें दीवानगंज गांव के एक युवक की मौत भी हो गई थी। अब सलामतपुर के ग्रामीणों ने हाइवे को फ़ोर लेन करने की मांग की है।
प्रतिदिन हाइवे से निकलती हैं तेज़ रफ़्तार बसें वा ट्रक-भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। यहां से प्रतिदिन लगभग सैंकड़ों बसें और ट्रक निकलते हैं जो विदिशा, रीवा, टीकमगढ़,छतरपुर, सागर ,बीना ललितपुर , झाँसी से इंदौर जाने वाली चार्टेड बसें तो अंधी रफ़्तार से चलती ही हैं। इसके साथ ही भोपाल से विदिशा चलने वाली बसें, डम्फर ईंट, ढोने बाली 407 , डीजल टेंकर अंधी रफ़्तार से चलते हैं। जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं। और यातायात विभाग इन वाहनों से सिर्फ चौध वसूली कर अपनी डियूटी पूरी कर लेता है। शासन प्रशासन को शीघ्र इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।
इनका कहना है।
भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे-18 के दीवानगंज पुरानी चौकी मार्ग के पास रविवार-सोमवार की दरमियानी रात बड़ा हादसा टल गया। सागर से इंदौर भूसा लेकर जा रहा एक ट्रक सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। वो तो गनीमत रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।
हाइवे 18 को 4 लेन करने से हादसों में कमी आ सकती है। सड़क छोटी होने की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय रहवासी शासन प्रशासन से हाइवे 18 को शीघ्र 4 लेंन करने की मांग कर रहे हैं।
रघुवीर सिंह मीणा, सरपंच ग्रा.पं. रातातलाई।
