दीवानगंज में ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत, 5 घंटे तक ट्रैक पर पड़ा रहा शव
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के दीवानगंज रेलवे स्टेशन फुट ब्रिज के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। दक्षिण एक्सप्रेस (हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन) ट्रेन से गिरने के कारण एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ, लेकिन जीआरपी पुलिस रात लगभग 11 बजे मौके पर पहुंच सकी। करीब 5 घंटे तक मृतक का शव रेलवे ट्रैक के बीच में ही पड़ा रहा, मानवता शर्मसार होती रही, जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसकी उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने पहचान के लिए आसपास के स्टेशनों और सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्रसारित कर दी है। GRP द्वारा मामले की जांच जारी है और मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा