भोपाल–विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर घोड़ापछाड़ पुल के पास भूसे से भरा ट्रक पलटा, कूदकर बचे ड्रायवर क्लीनर
-100 साल पुराना घोड़ापछाड़ पुल हो चुका है जर्जर, रैलिंग भी है छतिग्रस्त
-स्टेट हाइवे 18 को 4 लेन करने से आएगी हादसों में कमी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र के भोपाल–विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर घोड़ापछाड़ पुल के आगे गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भूसे से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा सुबह करीब 9 बजे के आसपास हुआ। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में ट्रक चालक और क्लीनर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। दोनों को केवल मामूली चोटें ही आईं हैं और कोई जनहानि भी नहीं हुई।सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजने में मदद की।बताया जा रहा है कि हाईवे पर प्रतिदिन ओवरलोड भूसे से भरे ट्रकों का आवागमन होता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
हाइवे 18 से रोज़ निकल रहे भूसे से भरे 50 से अधिक ट्रक और ट्रालियां, नही हो रही कार्रवाई--परिवहन विभाग की अनदेखी के कारण रायसेन जिले के भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर ओवरलोड ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर ट्रॉली आदि वाहन सड़क पर सरपट दौड़ते हुए दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे हैं। वहीं पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा इनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने से वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं। हद तो तब हो जाती है जब भूसे से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली पर ही लोग बैठे हुए नजर आते हैं जो हादसों को दावत दे रहे हैं। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति बिजली की हाईटेंशन लाइट की चपेट में आ जाए तो एक बड़ा हादसा हो सकता है। यह नजारा है बेरखेड़ी चौराहे का जहां से एक ओवरलोड भूसा से भरी ट्रैक्टर ट्राली निकलती हुई नजर आई। जिसके ऊपर लोग बैठे हुए थे जो अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे थे।जानकारी के अनुसार रायसेन जिले के भोपाल विदिशा हाईवे सलामतपुर थाने के बेरखेड़ी चौराहा, दीवानगंज में रोजाना सैकडों ट्रक, डंपर व ट्रैक्टर ट्रॉलियां क्षमता से अधिक मात्रा में भूसा भरकर ले जाते हैं। ओवरलोड वाहनों से हाईवे पर आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। लेकिन विभाग इन ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा हैं।
100 वर्ष पुराने जर्जर घोड़ापछाड़ पुल से प्रतिदिन निकलते हैं हज़ारों वाहन, हो सकता है हादसा--रायसेन जिले के सलामतपुर कस्बे के पास घोड़ापछाड़ नदी पर बने लगभग 100 साल पुराने जर्जर पुल की मरम्मत नही करके एमपीआरडीसी विभाग द्वारा हज़ारों लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह पुल भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 के मुख्यमार्ग पर स्थित है। जो कई साल पुराना बताया जाता है। इस पुल की रेलिंग जगह-जगह से टूट गई थी। काफी शिकायतों के बाद कुछ रैलिंग को तो दुरुस्त कर दिया गया था। लेकिन अभी भी कुछ रेलिंग टूटी हुई पड़ी है। जिसकी सुध नही ली गई। जिम्मेदारों द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि रोजाना इस पुल पर से हजारों वाहन गुजरते हैं। इसी रास्ते से होकर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांची विधायक प्रभुराम चौधरी सहित कई वीआईपी होकर गुजरते हैं। लगभग सौ वर्षों से भी अधिक पुराने पुल पर से कोई भारी वाहन गुजरता है तो पुल पूरा कांपने लगता है। इस पुल पर से होकर भोपाल से विदिशा, सागर, बीना, उत्तर प्रदेश और विदिशा से भोपाल को जाने वाली यात्री बसें सैकड़ों की तादाद में प्रतिदिन गुजरती हैं। कभी भी कोई बड़ी अनहोनी होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। एमपीआरडीसी द्वारा इसकी मरम्मत नही करके यहां से गुजरने वाले राहगीरों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने शासन प्रशासन से मांग करी है कि शीघ्र ही इस पुल की मरम्मत की जाए।

अनोखी आस्था: महादेव के साक्षात दर्शन की मान्यता वाले स्थल पर रौद्र-शांत दोनों रूपों की होती है उपासना
अपराधी को भी समझने की जरूरत: श्री श्री रविशंकर के अनुसार करुणा से बदल सकता है व्यवहार और सोच
नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
शनि–बुध की युति से ज्योतिषीय प्रभाव: मकर सहित 6 राशियों पर पड़ सकता है आर्थिक और पारिवारिक असर
रायसेन कलेक्टर ने किया सलामतपुर, सांची गेंहू खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण दिये दिशा निर्देश
लोगों को मिल सके ठंडा पानी इसलिए रातातलाई पंचायत ने किया प्याऊ का इंतज़ाम
रातातलाई हाट बाजार की रिकार्ड बोली, 5 लाख 57 हज़ार रुपए में 1 साल के लिए हुआ नीलाम
हमीदिया महाविद्यालय की रासेयो द्वारा आयोजित मानसिक तनाव पर रैली एवं नुक्कड़ नाटक मंचन
VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा