सड़क पर अचानक आई भैंस को बचाने में बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
रायसेन जिले के भोपाल–विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर ग्राम कुलहड़िया के पास गुरुवार को सड़क हादसा हो गया। भोपाल से ग्राम करेला शटर लगाने जा रहे वेल्डिंग का काम करने वाले सोनू राजपूत अचानक सड़क पर आई भैंस को बचाने के प्रयास में अपनी बाइक से अनियंत्रित होकर गिर पड़े।
हादसे में सोनू के सिर तथा हाथ-पैर में चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सांची अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28

CSK बनाम KKR: जीत की तलाश में चेन्नई, कोलकाता को कड़ी टक्कर देने की तैयारी
तहसीलों में प्रशासनिक बदलाव: राजस्व विभाग ने कई अधिकारियों को हटाया, नई तैनाती जल्द
सायनी घोष का चुनावी गाना बना सियासी बवाल, BJP ने TMC पर साधा निशाना, क्या है पूरा मामला?
बुमराह के चार ओवर काफी नहीं, टीम को सोचना होगा आगे—डुप्लेसिस
एंटी इनकंबेंसी के डर से बदली रणनीति? 15 साल बाद वाम मोर्चा की शैली में दिखीं ममता बनर्जी की राजनीति
सियासी बयान से मचा हंगामा: हरीश रावत बोले—हां मैं तांत्रिक हूं और घमंडी हूं
सेहत के लिए बेस्ट पानी कौन सा—मटका, तांबा या फ्रिज?