स्कूटी से जा रही महिला को घोड़े ने मारी टक्कर, गंभीर घायल
सत्येंद्र जोशी रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
गुरुवार शाम 4:30 बजे के करीब रायसेन कोतवाली के तहत ग्राम पठारी के पास सागर मार्ग पर स्कूटी से जेल की ओर जा रही महिला दीपिका को समीप ही खड़े घोड़े ने बिचलते हुए टक्कर मार दी। बताया जाता है महिला जेल की कर्मचारी है। महिला को गंभीर हालत में देखकर एमआईएम रायसेन जिला अध्यक्ष मुबीन खान महिला को घटना स्थल से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इनकी वजह से महिला की जान बच सकी। महिला की हालत बहुत खराब है अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस प्रशासन शासन की योजना अनुसार दुर्घटना में घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचने वाले को पुरस्कृत किया जाता है। इस मान से मुबीन खान को पुरस्कार दिया जाए।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28

‘मामला इतना आसान नहीं’: दिल्ली CM अटैक केस में हाईकोर्ट ने जताई गंभीरता
फिल्म की सफलता पर सारा अर्जुन का आभार, महाकाल मंदिर में टेकी माथा
मेरठ के व्यापारियों का दर्द: मेहनत की कमाई पर चला रहे खुद बुलडोज़र
फर्जी वोटों पर गिरी गाज, 4.96 लाख नाम हटे, मेरठ में बदली वोटर लिस्ट
कर्नल Shrikant Purohit होंगे ब्रिगेडियर, पदोन्नति को मंजूरी
इबादत का सम्मान: भारतीय सेना ने नमाज के दौरान रोका ऑपरेशन