-भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के वाटिका ढाबे के सामने देर रात की घटना

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

शुक्रवार देर रात थाने के भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर वाटिका ढाबे के सामने तेज़ रफ़्तार ट्राले ने मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आ गईं। और घटना को अंजाम देकर अज्ञात ट्राला मौके से फरार हो गया। वहीं घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार अरमान पिता वसीम खान निवासी मुड़ियाखेड़ा जेसीबी पर हेल्पर का काम करता है। वह अपनी मोटरसाइकिल मुक्तापुर गांव से उठाकर अपने घर मुड़ियाखेड़ा गांव जा रहा था। तभी रास्ते में वाटिका ढाबा के सामने हाइवे पर किसी अज्ञात ट्राले द्वारा चालक को टक्कर मार दी। अरमान के सिर व पैर में चोटें आई हैं। जानकारी मिलते ही घायल युवक अरमान को जेसीबी मालिक द्वारा अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अरमान की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है।

शीघ्र हो 4 लेन, तब आएगी हादसों में कमी--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लेन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लेन करने की मांग की है।

इनका कहना है।

शुक्रवार रात हाइवे पर किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल चलाकर जा रहे युवक को टक्कर मार दी है। ऐसी जानकारी हमें मिली है। लेकिन अभी तक थाने में किसी ने भी रिपोर्ट दर्ज नही कराई है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28