-तेज़ रफ़्तार के चलते प्रतिदिन हो रहे हैं हादसे

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

भोपाल-विदिशा नेशनल हाईवे 146 पर शुक्रवार रात को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आमखेड़ा और काछी कानाखेड़ा गांव के बीच विदिशा की ओर जा रहा एक ऑयल टैंकर एमपी04 एचई 7333 मोटरसाइकिल चालक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पुलिया पर जा लटका। इस दौरान टैंकर ने बाइक को टक्कर भी मार दी, जिससे मोटरसाइकिल का अगला पहिया क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर चालक ने सामने आए बाइक सवार को बचाने के लिए अचानक वाहन मोड़ा, जिसके चलते टैंकर पुलिया की रेलिंग पर अटक गया। गनीमत रही कि टैंकर पलटा नहीं, अन्यथा हाईवे पर बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में बाइक चालक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही पुलिस की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बाद में क्रेन की मदद से टैंकर को सुरक्षित पुलिया से हटाया गया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले भी नेशनल हाइवे 146 के अंतर्गत काछी कानाखेड़ा के पास सड़क हादसा हो गय था, जिसमें एक ट्रक, टाइल्स से भरा लोडिंग ऑटो और एक कार आपस में टकरा गए। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ऑटो में रखी टाइल्स भी टूट गईं थी। हाइवे 146 पर सुरक्षा के मद्देनजर कोई भी उपाय नही किये गए हैं।

तेज़ रफ़्तार के चलते हो रहे हैं हादसे, यातायात विभाग नही करता कार्रवाई---भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 और नेशनल हाइवे 146 पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बसें और अन्य छोटे बड़े वाहन नियम विरुद्ध दौड़ रही हैं। जिनका आरटीओ द्वारा कभी भी फिटनेस या परमिट चेक नहीं किया जाता है। इन यात्री बसों के संचालकों द्वारा यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि रायसेन आरटीओ प्रतिदिन सलामतपुर, दीवानगंज, त्रिमूर्ति चौराहा, सांची आदि जगहों पर चेकिंग कर रहे हैं। लेकिन उनको ये तेज़ रफ़्तार वाहन, लंबी दूरी की बसें और भोपाल विदिशा जाने वाली यात्री बसें नज़र नही आ रही हैं। जिसकी वजह से यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने कहा है कि अगर शीघ्र ही ऐसी वाहनों पर कार्रवाई नही की गई तो इस तरह की गंभीर दुर्घटनाएं होती रहेंगी।स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से भी मांग की है कि इन बसों और कमर्शियल वाहनों पर नियंत्रण किया जाए। अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इनका कहना है।

भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 और एनएच 146 पर तेज़ रफ़्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। शासन प्रशासन को इस और ध्यान देकर ऐसे वाहनो पर चालानी कार्रवाई करना चाहिए।

कैलाश गोस्वामी, समाजसेवी रातातलाई।

नेशनल हाइवे 146 पर शुक्रवार रात को हुई घटना में टैंकर चालक ने सामने आए बाइक सवार को बचाने के लिए अचानक वाहन मोड़ा, जिसके चलते टैंकर पुलिया की रेलिंग पर अटक गया। गनीमत रही कि टैंकर पलटा नहीं, अन्यथा हाईवे पर बड़ा हादसा हो सकता था।विभाग को तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई करना चाहिये।

वहीद खान, वरिष्ठ पत्रकार।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28