अज्ञात युवक की ट्रेन से गिरकर मौत के 72 घंटे बाद भी नही हुई शिनाख्त
-8 मई को मुक्तापुर रेलवे लाइनों के ट्रेक के पास पड़ा मिला था शव
-सलामतपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया है शव
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। ₹एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
3 दिन पहले ट्रेन से गिरकर जिस अज्ञात शख्स की मौत हुई थी उसकी अभी तक शिनाख्त नही हो सकी है। जबकि पुलिस ने पहचान के लिए आसपास थाना क्षेत्रों में मृतक का हुलिया और फ़ोटो वगैरह भी भेजे थे। फिर भी कुछ पता नही चल सका था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम रायसेन जिला चिकित्सालय में कराने के बाद श्मशान घाट पर शव को दफना दिया है। गौरतलब है कि 08 मई को थाना पुलिस को एक मेमो सलामतपुर रेलवे स्टेशन से मिला था कि किसी युवक का शव मुक्तापुर गांव के पास रेलवे लाइनों के ट्रेक पर बीच में पड़ा हुआ है।जानकारी मिलते ही थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल मुक्तापुर रेलवे लाइनों के खंभा नम्बर 870/6/8 पर पहुंची। तो पता चला कि किसी अज्ञात युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच लग रही है। तलाशी लेने पर मृतक के पास से कोई भी ऐसा डॉक्यूमेंट या मोबाइल वगैरह नही मिला था कि जिससे युवक की शिनाख्त हो सके।पुलिस ने शव को मौके से उठाकर रायसेन जिला चिकित्सालय के मर्चुरी रूम में काफी समय तक रखवा दिया था। लेकिन तीन दिन के बाद भी शिनाख्त नही होने पर सोमवार के दिन शव को शमशान घाट पर दफना दिया गया है। घटना को अब तीन दिन हो चुके फिर भी मृतक की पहचान नही हो सकी है।
स्टेशन पर नही रहते आरपीएफ जीआरपी के जवान--सलामतपुर स्टेशन पर रेलवे पुलिस के आरपीएफ या जीआरपी के जवान मौजूद नही रहते हैं। जबकि यह स्टेशन दिल्ली मुंबई मेन रेलवे ट्रेक के बीच में पड़ने वाला स्टेशन है।यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जब कभी कोई ट्रेन से कट जाए या आत्महत्या कर ले। उस समय भी रेलवे पुलिस भोपाल या विदिशा से मोके पर आती है। जिसमें काफी समय लग जाता है। और इतने समय तक शव रेलवे लाइनों पर ही पड़ा रहता है। वहीं आसपास बस्तियों के ग्रामीण भी अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन के नीचे से निकलते हैं। इतना सब होने के बाद भी रेलवे विभाग का रवैया गैरज़िम्मेदाराना बना हुआ है।
इनका कहना है।
08 मई को किसी अज्ञात युवक का शव रेलवे लाइनों के पास पड़ा हुआ मिला था। युवक की शिनाख्त नही हुई थी। हमने 72 घंटे तक युवक का शव रायसेन जिला चिकित्सालय के मर्चुरी रूम में रख गया था। पहचान नही होने पर सोमवार को पीएम के बाद शव को दफना दिया गया है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

कारोबारी दुनिया में हलचल, सात जगहों पर जांच एजेंसी की दबिश
Mamata Banerjee Case: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटे का समय दिया
हाईकोर्ट में राजनीतिक उथल-पुथल, संजय पाठक की मौजूदगी में सुनवाई स्थगित
चार मंत्रियों को अहम विभाग देकर असम सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
जबलपुर EOW टीम का एक्शन, SDM कार्यालय का कर्मचारी गिरफ्तार
महिला सहायता योजना पर तमिलनाडु की राजनीति गरमाई, स्टालिन ने उठाए सवाल
विश्वविद्यालय की लैब में चोरी से मचा हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
ट्रंप की यात्रा पर व्हाइट हाउस ने साफ किया रुख, ताइवान मुद्दा सबसे अहम
ईंधन बचाने के लिए दिल्ली में सख्ती, कर्मचारियों को दो दिन WFH का आदेश
‘एमएसपी से कम कीमत पर खरीद हो अपराध’, जीतू पटवारी की मांग