अज्ञात बाइक सवारों ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक घायल
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर ख़बर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र के भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर दीवानगंज पुरानी चौकी के पास शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल ई-रिक्शा से सामने से टकरा गई। हादसे में ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, घायल ई-रिक्शा चालक राम सिंह लोधी, निवासी ग्राम झिरिया बरामद, तहसील बेगमगंज, भोपाल की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वह भोपाल के आनंद नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर सब्जी बेचने का काम करते हैं। दो दिन पहले वह अपने गांव बेगमगंज आए थे और शुक्रवार को वापस भोपाल लौट रहे थे। शाम करीब 5 बजे दीवानगंज पुरानी चौकी के पास सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उनके ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में राम सिंह लोधी के हाथ और पैरों में चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश