दीवानगंज में ट्राले ने कार को पीछे से मारी टक्कर, पांच लोग बाल-बाल बचे
-सलामतपुर थाना क्षेत्र के भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के दीवानगंज का मामला
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीवानगंज की पुरानी चौकी के पास बुधवार शाम एक ट्राले ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार पांचों लोग सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 5 बजे एक कार एमपी40 जेडीबी 5839 सलामतपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्राले ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार पांच लोगों को कोई चोट नहीं आई और सभी बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक ट्राला डीडी03 टी 9284 गुजरात से पाउडर लेकर पन्ना की ओर जा रहा था। हादसे के बाद दोनों वाहन चालक सड़क किनारे रुके और आपस में बातचीत की। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। आपसी सहमति बनने के कारण किसी भी पक्ष ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि टक्कर का प्रभाव अधिक होता तो बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन किस्मत से सभी लोग सुरक्षित बच गए।
शीघ्र हो 4 लेन तब आएगी हादसों में कमी--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लेन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लेन करने की मांग की है।

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश