बेरखेड़ी चौराहा के पास यात्री बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल, भोपाल रेफर
भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे पर यात्री बसों की रफ्तार पर नही होती कार्रवाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर स्थित बेरखेड़ी चौराहा के पास एक यात्री बस और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शक्ति कंपनी की यात्री बस एमपी40 पी 0176 ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी,जिससे बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल विदिशा भेजा गया।घटना की जानकारी मिलते ही सलामतपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में लेकर ज़ब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
तेज़ रफ़्तार के चलते हो रहे हैं हादसे, पुलिस नही करती कार्रवाई---भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 और नेशनल हाइवे 146 पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बसें और अन्य छोटे बड़े वाहन नियम विरुद्ध दौड़ रही हैं। जिनका पुलिस या आरटीओ द्वारा कभी भी फिटनेस या परमिट चेक नहीं किया जाता है। इन यात्री बसों के संचालकों द्वारा यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि सलामतपुर पुलिस और रायसेन आरटीओ प्रतिदिन सलामतपुर, दीवानगंज, त्रिमूर्ति चौराहा, सांची आदि जगहों पर चेकिंग कर रहे हैं। लेकिन उनको ये तेज़ रफ़्तार वाहन, लंबी दूरी की बसें और भोपाल विदिशा जाने वाली यात्री बसें नज़र नही आ रही हैं। जिसकी वजह से यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने कहा है कि अगर शीघ्र ही ऐसी वाहनों पर कार्रवाई नही की गई तो इस तरह की गंभीर दुर्घटनाएं होती रहेंगी। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से भी मांग की है कि इन बसों और कमर्शियल वाहनों पर नियंत्रण किया जाए। अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रतिदिन हाइवे से निकलती हैं लगभग 100 बसें--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। यहां से प्रतिदिन लगभग सौ बसें निकलती हैं जो विदिशा,भोपाल, रीवा, टीकमगढ़,छतरपुर, सागर ,बीना ललितपुर , झाँसी से इंदौर जाने वाली चार्टेड बसें तो अंधी रफ़्तार से चलती ही हैं। इसके साथ ही भोपाल से विदिशा चलने वाली बसें, डम्फर ईंट, ढोने बाली 407 , डीजल टेंकर अंधी रफ़्तार से चलते हैं। जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं। पुलिस और यातायात विभाग इन वाहनों से सिर्फ चौध वसूली कर अपनी ड्यूटी पूरी कर लेता है। शासन प्रशासन को शीघ्र इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश