बिना ड्राइवर और बिना चाबी के चल पड़ा ट्रक,सीमेंट की बेंच तोड़ पेड़ से टकराकर रुका, टला बड़ा हादसा
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर शुक्रवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। सलामतपुर थाना क्षेत्र के ढोलाघाट मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा भूसे का खाली ट्रक अचानक बिना ड्राइवर और बिना चाबी के स्टार्ट होकर चल पड़ा। देखते ही देखते ट्रक सड़क किनारे पंचायत द्वारा यात्रियों के बैठने के लिए लगाई गई सीमेंट की लंबी कुर्सी को तोड़ता हुआ आगे बढ़ा और एक बबुल के पेड़ से टकराकर रुक गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे की है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक रात में वाहन खड़ा कर अपने घर चला गया था। सुबह अचानक ट्रक में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली और वाहन अपने आप स्टार्ट होकर आगे बढ़ गया। गनीमत रही कि ट्रक हाईवे की मुख्य सड़क पर नहीं पहुंचा, अन्यथा बड़ा सड़क हादसा हो सकता था। हादसे में ट्रक का अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि यात्रियों के बैठने के लिए बनाई गई सीमेंट की कुर्सी पूरी तरह टूट गई। सूचना मिलते ही चालक मौके पर पहुंच गया। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और बिना ड्राइवर व बिना चाबी के ट्रक चलने की चर्चा पूरे इलाके में होती रही। प्रारंभिक तौर पर घटना की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश