भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, दो घायल
-हाइवे 18 पर आए दिन हो रहे हैं हादसे, 4 लेन करने की मांग
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर मध्य भारत फैक्ट्री के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में जमुनिया गांव निवासी दो युवक सचिन लोधी उम्र 19 वर्ष, विजय लोधी उम्र 26 वर्ष दोनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी गई।घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से सांची सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद दूसरी मोटरसाइकिल का चालक अपनी बाइक घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर छोड़ी गई मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लिया।पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
शीघ्र हो 4 लेन तब आएगी हादसों में कमी--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लेन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लेन करने की मांग की है।






























भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश