NH-146 पर दो मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत, 5 घायल; 4 की हालत गंभीर, विदिशा रेफर
-ढकना गांव की पुलिया के पास दोपहर 3 बजे हुआ हादसा
-तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश, बड़े आंदोलन की चेतावनी
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
भोपाल-विदिशा नेशनल हाईवे 146 पर ढकना गांव के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित रफ्तार के कारण दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सांची सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ 4 लोगों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें विदिशा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
तेज़ रफ़्तार में आमने सामने हुई भिड़ंत--प्रत्यक्षदर्शियों और प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना दोपहर लगभग 3 बजे ढकना गांव की पुलिया के समीप घटी।पहली बाइक सिलवानी पासिंग काले रंग की स्प्लेंडर एमपी 38 जेडई 3026 पर 3 युवक सवार थे। वहीं दूसरी बाइक: लाल रंग की डीलक्स एमपी38 एमजे 0605 मोटरसाइकिल पर अंबाडी निवासी मनोज मालवीय पिता भैरव सिंह मालवीय और कुलहड़िया निवासी अफजल खान सवार थे। दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते पुलिया के पास मोड़ पर वे खुद पर नियंत्रण नहीं रख सके और उनमें सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सिलवानी की मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
ओवरस्पीडिंग और लचर यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल--स्थानीय निवासियों का आरोप है कि भोपाल-विदिशा नेशनल हाईवे 146 और स्टेट हाईवे 18 पर रोजाना सैकड़ों बसें व छोटे-बड़े वाहन नियमों को ताक पर रखकर बेधड़क दौड़ रहे हैं।सलामतपुर, सांची पुलिस और रायसेन आरटीओ दीवानगंज, त्रिमूर्ति चौराहा और सांची में चेकिंग अभियान चलाने का दावा तो करते हैं, लेकिन तेज रफ्तार कमर्शियल वाहनों, लंबी दूरी की बसों और अनियंत्रित दोपहिया चालकों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती।बिना फिटनेस और परमिट के दौड़ रहे इन वाहनों के कारण आए दिन निर्दोष यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है।
प्रशासन को चेतावनी, जल्द कार्रवाई न हुई तो होगा आंदोलन--
हादसे के बाद क्षेत्र के नागरिकों में गहरा असंतोष है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि हाईवे पर ओवरस्पीडिंग और नियम विरुद्ध चल रहे व्यावसायिक वाहनों पर तत्काल लगाम लगाई जाए।नागरिकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन वाहनों की चेकिंग और नियमित कार्रवाई शुरू नहीं की गई, तो क्षेत्रवासी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।






























MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
नाबालिग लड़की के उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
सेबी प्रमुख का बड़ा बयान, एआई से बदल सकती है शेयर बाजारों के कामकाज की तस्वीर
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त