अदनान खान रायसेन। IND28.COM
रायसेन में मंगलवार शाम को 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 7 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें एक हादसा तो इतना भीषण था कि बाइक सवार का पैर कटकर अलग हो गया। सभी 7 घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से 2 गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। पहला हादसा शाम 5:30 बजे का है, सांची की होटल गेटवे के सामने एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें मनीष नायक पुत्र रमेश नायक का पैर कटकर अलग हो गया। वहीं, इस घटना में रुबीना पुत्री सलीम खान, कोमल शाक्य पुत्र मोहन शाक्य भी घायल हो गए, जिन्हें 108 की मदद से सांची उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रायसेन रेफर किया है।
वहीं, दूसरी घटना सागर रोड नकतरा की शाम 6 बजे की है, यहां 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें सलमान और सद्दाम बबलू और मनोज गंभीर घायल हो गए। इन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से गंभीर घायल सद्दाम और बबलू को भोपाल रेफर किया गया है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर ईन चीफ IND28.COM