दीवानगंज में 2 ट्रकों के बीच फंसी कार, 6 लोगों की जान बाल-बाल बची,हादसे से हाईवे पर 3 घंटे लंबा जाम
-कार पूरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज में भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर सोमवार शाम 7:00 एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भोपाल से विदिशा शादी समारोह में जा रही एक कार ओवरटेक करने के प्रयास में दो ट्रकों के बीच फंस गई। कार में सवार छह लोगों की जान बाल-बाल बची, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची दीवानगंज पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में जाम को खुलवाया। ट्रकों के बीच फंसी कार को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।कार सवार सभी लोग भोपाल निवासी थे और एक विवाह समारोह में शामिल होने विदिशा जा रहे थे। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28






























साँची विश्वविद्यालय में 'वंदे मातरम् के अवधारणात्मक बोध' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सम्पन्न
सलामतपुर पुलिस का ज्ञानपुरा पारदी मोहल्ले में बड़ा छापा: 3000 लीटर लाहन नष्ट, 12 आरोपी दबोचे
भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को लेकर रखी सरकार की सोच, समृद्धि पर दिया जोर