-सलामतपुर थाने के बेरखेड़ी चौराहे के पास की घटना, मामला दर्ज

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

भोपाल विदिशा हाइवे 18 के बेरखेड़ी चौराहे के पास दो युवकों को खाना खाने ढाबे पर जाना उस समय भारी पड़ गया जब एक मोटरसाइकिल चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। जिसकी वजह से पीछे बैठे युवक को गंभीर चोटें आ गई। लेकिन गनीमत रही कि मोटरसाइकिल चला रहे युवक को किसी भी तरह की कोई चोट नही आई। दुर्घटना के बाद सबसे पहले घायल युवक को सांची सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत बिगड़ने पर युवक को विदिशा अस्पताल रेफर किया गया है।जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं टक्कर मारने के बाद मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार फरियादी संतराम साहू पिता लालाराम साहू निवासी बेरखेड़ी चौराहा अपनी मोटरसाइकिल एमपी15 एमएम 4827 से पीछे बैठकर विजेंद्र लोधी के साथ बेरखेड़ी चौराहा खाना खाने जा रहे थे तभी पीछे से तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे बैठे संतराम साहू दूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनके दोनों हाथों में फ़्रैक्चर हो गया है। उनका प्राथमिक उपचार सांची के सिविल अस्पताल में होने के बाद स्तिथी बिगड़ने पर विदिशा रेफर किया गया है। जहां घायल का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध धारा 281, 125(ए) का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

संतराम का कोसाखेड़ी जोड़ पर बन रहा है मकान--बेरखेड़ी चौराहे के संतराम साहू के नए मकान का निर्माण कार्य कोसाखेड़ी जोड़ पर चल रहा है। दुर्घटना से पहले वह अपने मकान पर ही थे। फिर दोपहर के समय मकान में टाइल्स लगाने वाले विजेन्द्र के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर खाना खाने बेरखेड़ी चौराहे के किसी ढाबे पर जा रहै थे। रास्ते में शराब दुकान के सामने भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर पीछे से दूसरे मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी। और मौके से फरार हो गया।

हाइवे 18 सड़क संकरी होने की वजह से बढ़ रहे हैं हादसे--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सूखीसेवनिया बायपास रोड बंद होने से यातयात का और अत्यधिक दबाब बढ़ गया है। यहां से बड़े कंटेनर और हेवी वाहन निकलने से प्रतिदिन जाम के हालात बन रहे हैं। क्योंकि हाइवे 18 सड़क बहुत संकरी हैं। जबकि स्थानीय रहवासी कई बार शिकायतों के माध्यम से हाइवे 18 सड़क मार्ग को 4 लेन करने की शासन प्रशासन से मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक इसका कोई नतीजा नही निकला है। अगर हाइवे 18 को शीघ्र ही 4 लेन करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है तो काफी हद तक हादसों में कमी आने की संभावना है।

इनका कहना है।

बेरखेड़ी चौराहे के पास भोपाल विदिशा हाइवे पर एक बाइक चालक ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पीछे बैठा युवक घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कर मामले को विवेचना में लिया है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28