-रेल्वे ओवरब्रिज के पास की घटना, पुलिस ने किया मामला दर्ज

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

बीती रात सलामतपुर रेल्वे ओवरब्रिज के पास मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति को अज्ञात कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसकी वजह से मोटरसाइकिल पर बैठे पति पत्नी सहित लड़के को चोटें आ गईं। वहीं महिला को गंभीर चोटों के चलते पहले विदिशा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से स्तिथी गंभीर होने पर भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नरोदा गांव से रिश्तेदारी में सलामतपुर आए चंदन सिंह उनकी पत्नी और लड़के नीरज राजपूत रात में अपनी टीवीएस मोटरसाइकिल एमपी40 ज़ेडजे 3811 से वापस नरोदा गांव जा रहे थे। तभी रास्ते मे सलामतपुर रेल्वे ओवरब्रिज के पास एक तेज़ रफ़्तार सफेद रंग की कार ने पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। वहीं मोटरसाइकिल सवार टक्कर से दूर जा गिरे। पीछे बैठी महिला को काफी चोटें आईं हैं। जिनका ईलाज भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक नीरज राजपूत की रिपोर्ट पर अज्ञात कार चालक के विरूद्ध धारा 281,125(ए) बीएनएस का मामला दर्ज किया है। 

शीघ्र हो 4 लेन, तब आएगी हादसों में कमी--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लेन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लेन करने की मांग की है।

इनका कहना है।

रेल्वे ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात सफेद रंग की कार ने बाइक सवार संपत्ति को पीछे से टक्कर मार दी। मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28