हाईवे 18 पर हादसा,बाइक सवार 20 फीट गहरी खाई में गिरा, हाथ में फ्रैक्चर, मुस्लिम युवकों ने दिखाई मानवता
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
थाना क्षेत्र के भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर कुलहाड़िया मोड़ के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जहां एक बाइक सवार व्यक्ति नियंत्रण खो बैठा और 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में घायल व्यक्ति का हाथ फ्रैक्चर हो गया है।जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति पश्चिम बंगाल निवासी विश्वजीत जो अपने बेटे और बहू से मिलने भोपाल जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे ट्रेन से पश्चिम बंगाल से विदिशा पहुंचे थे और वहां से बाइक से भोपाल जा रहे थे। कुलहाड़िया मोड़ के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।हादसा देखने के बाद आसपास मौजूद स्थानीय मुस्लिम समाज के युवकों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को खाई से निकालने में मदद की। उन्होंने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। बाद में घायल को निजी एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्टेट हाइवे 18 को 4 लेन करने से तेज़ रफ़्तार पर लग सकता है अंकुश--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे सड़क काफी छोटी है। इस इस मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दवाब रहता है। जिसकी वजह से आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं यहां पर घटित हो रही हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही विदिशा के 3 पत्रकार सड़क हादसे में अपनी जान गवां चुके हैं। अभी एक सप्ताह पहले ही हलाली डेम रोड पर एक कार चालक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी थी। जिसमें दीवानगंज गांव के एक युवक की मौत भी हो गई थी। अब सलामतपुर के ग्रामीणों ने हाइवे को फ़ोर लेन करने की मांग की है।
प्रतिदिन हाइवे से निकलती हैं तेज़ रफ़्तार बसें वा ट्रक--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर यातायात का अत्यधिक दबाब रहता है। यहां से प्रतिदिन लगभग सैंकड़ों बसें और ट्रक निकलते हैं जो विदिशा, रीवा, टीकमगढ़,छतरपुर, सागर ,बीना ललितपुर , झाँसी से इंदौर जाने वाली चार्टेड बसें तो अंधी रफ़्तार से चलती ही हैं। इसके साथ ही भोपाल से विदिशा चलने वाली बसें, डम्फर ईंट, ढोने बाली 407 , डीजल टेंकर अंधी रफ़्तार से चलते हैं। जिससे इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं। और यातायात विभाग इन वाहनों से सिर्फ चौध वसूली कर अपनी डियूटी पूरी कर लेता है। शासन प्रशासन को शीघ्र इस और ध्यान देकर समस्या का समाधान करना चाहिए।
इनका कहना है।
भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे-18 के कुल्हाड़िया मोड़ पर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर 20 फिट नीचे खाई में गिर गए थे । स्थानीय युवकों ने तत्काल समय पर घायलों की मदद कर पुलिस को सूचना दी। जिससे घायलों को समय रहते मदद मिल गई।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।
