भोपाल से गुलगांव लौट रहे मिस्री की बाइक को लोडिंग ऑटो ने ठोका, 2 घायल
-भोपाल विदिशा हाइवे 18 के बेरखेड़ी चौराहे के पास की घटना
-दोनों घायलों का विदिशा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है उपचार
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। एडिटर इन चीफ IND28 हर ख़बर पर पैनी
भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर हादसे आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में भोपाल से काम कर लौट रहे दो मिस्त्रियों की मोटरसाइकिल में लोडिंग ऑटो ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में विदिशा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनका ईलाज चल रहा है। वहीं टक्कर मारकर लोडिंग ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। घटना चार फरवरी की रात की है। इस मामले में फरियादी की अस्पताल से छुट्टी होने के बाद दस फरवरी को पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 4 फरवरी को विशाल अहिरवार और कंछेदीलाल भोपाल से मिस्त्री का काम कर अपनी टीवीएस मोटरसाइकिल एमपी04 ज़ेडजे 0454 से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में बेरखेड़ी चौराहे के पास विदिशा की और से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार लोडिंग ऑटो एमपी04 एलडी 2779 के चालक ने मोटरसाइकिल में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल चला रहे मिस्त्री विशाल निवासी गुलगांव और पीछे बैठे कंछेदीलाल निवासी सांची गंभीर घायल हो गए। दोनों ही घायलों के हाथ पैरों में फैक्चर हुए हैं। 10 फरवरी को विशाल की अस्पताल से छुट्टी होने के बाद वह सलामतपुर थाने आया और अज्ञात लोडिंग ऑटो चालक के विरुद्ध धारा 281,125(ए) बीएनएस का मामला दर्ज कराया। पीछे बैठे कंछेदीलाल अभी भी अस्पताल में ही भर्ती हैं।वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लोडिंग ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है।
शीघ्र हो 4 लेन, तब आएगी हादसों में कमी--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लेन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लेन करने की मांग की है।
इनका कहना है।
4 फरवरी की रात बेरखेड़ी चौराहे के पास एक तेज़ रफ़्तार लोडिंग ऑटो चालक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। फरियादी के अस्पताल में भर्ती होने के कारण 10 फरवरी को मामले में एफआईआर की गई है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

हाथों में चप्पल, कंधे पर बस्ता... कीचड़ में चलता बचपन! क्या ऐसे पढ़ेगा इंडिया?
गीदगढ़ गांव में बिजली आंधी-तूफान का कहर: 150 साल पुराना पेड़ घर पर गिरा, बुजुर्ग घायल, मकान क्षतिग्रस्त
सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सहकारी विपणन केंद्र पर साईबर पाठशाला का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
अंबाडी में पुलिया का निकास बंद होने से 15 घरों में घुसा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सरपंच से लगाई गुहार
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश