-आशा कार्यकर्ता को आईं चोटें, बेरखेड़ी चौराहे के निजी अस्पताल में भर्ती

-स्टेट हाइवे 18 को 4 लेन करने से हादसों में आ सकती है कमी

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोपाल–विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक सवारी ऑटो एमपी04 वाईवी 1040 अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा बेरखेड़ी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो में क्षमता से अधिक कबाड़ा भरा हुआ था, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। दुर्घटना में ऑटो में सवार 34 वर्षीय जमुनी बाई निवासी बरजोरपुर गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि जमुनी बाई बरजोरपुर की आशा कार्यकर्ता हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सरार पंचायत के सरपंच नरेश चौधरी ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए अपनी गाड़ी रोककर घायल महिला को तुरंत बेरखेड़ी चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में महिला का उपचार जारी है।

हाइवे 18 को 4 लेन करने से आ सकती है हादसों में कमी--भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क हादसे रुकने का नाम ही नही ले रहे हैं। इन रोज़ होने वाले हादसों की वजह से ही अब इस सड़क को खूनी सड़क भी कहा जाने लगा है। वहीं सलामतपुर, दीवानगंज व बालमपुर, बेरखेड़ी चौराहा क्षेत्र के लोगों ने इस स्टेट हाइवे को 4 लाइन करने की मांग शासन प्रशासन से की है। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर एक वर्ष में लगभग सौ से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं। जिसमें पच्चीस से ऊपर लोगों की मौत भी हो चुकी है। सलामतपुर व सूखी सेवनिया पुलिस भी रोज़ हो रही इन दुर्घटनाओं की वजह से काफी परेशान है। क्योंकि थाने में पुलिस बल काफी कम है। और सड़क हादसों में पुलिस बल भेजने के बाद थाने में पुलिस बल कम पड़ जाता है। जिससे थाने आए फरियादियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से स्टेट हाइवे 18 को फ़ोर लेन करने की मांग की है।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28