सतीश मैथिल सांचेत रायसेन। (IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

जन शिक्षक संघ रायसेन के जिला अध्यक्ष पद पर  रघुवीर सिंह भदौरिया को चुना गया है। गुना जिले में आयोजित जन शिक्षकों का एफएलएन एवं तकनीकी प्रशिक्षण आयोजित हुआ। जिसमें रायसेन जिले भर से 140 जन शिक्षक साथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। उक्त प्रशिक्षण में उपस्थित सभी जन शिक्षक साथियों ने सर्व सहमति से रघुवीर सिंह भदौरिया को रायसेन जिले का जिला अध्यक्ष चुनकर बधाई दी। शनिवार को संकुल केंद्र सांचेत पर शिक्षकों का बैठक सह एफ एल एन रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनशिक्षकों द्वारा निपुण भारत अभियान अंतर्गत एफ एल एन  की बारीकियों के विषय में बतलाया गया। प्रशिक्षण के बाद नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह भदौरिया का संकुल परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से संकुल प्राचार्य के एस राठौरिया, जनशिक्षक दीपक कुमार शाक्य, निधि शाक्या अजय याज्ञिक,रामबाबू धाकड़,अजय गुप्ता वरिष्ठ अध्यापक वीरेंद्र राठौरिया,मंजू रैकवार, शीला तिर्की, अरुण मानकपुरी,सोनम ऊइके, शारदा झाड़े, निलेश वर्मा, गोविंद सिंह ठाकुर, शिक्षक राजेंद्र सिंह बघेल, ब्रह्मा शर्मा, अरविंद दुबे, तामर सिंह बघेल, प्रेम नारायण लोधी, अमित दुबे, बैजनाथ गौर, कैलाश साहू, बहादुर गिरी, महेंद्र सिंह लोधी, भवानी सिंह  पाल, रविकांत शर्मा, मलखान सिंह राजपूत, गणेशाराम चिड़ार, बैजनाथ गौर, रजनी लोधी, वाजिदा तबस्सुम, प्रेमलता कोली, पुष्पा मेहरा, संध्या परतें सहित समस्त संकुल परिवार शामिल है। 

न्यूज़ सोर्स : IND28 हर खबर पर पैनी नज़र