सत्येंद्र जोशी रायसेन। IND28.COM

जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं की हड़ताल से केंद्रों पर ताले डाले हुए हैं। इसका असर छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चों को ना तो भोजन मिल रहा है और ना ही शिक्षा, हालात यह है कि हड़ताल से सब कुछ प्रभावित हो गया है।

शहर के सागर भोपाल तिराहे पर पशु चिकित्सा प्रांगण में रायसेन जिले की सैकड़ों कार्यकर्ता और सहायिका हड़ताल पर डटीं हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हड़ताल निरंतर जारी रहेगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिला अध्यक्ष प्रीति शर्मा ने बताया कि कम वेतन में ना तो घर का पूरा होता है और ना ही हम परिवार चला पा रहे हैं। अत्यधिक काम लिया जा रहा है। हमारी मांगे हैं कि सबसे पहले हमें परमानेंट किया जाए। श्रीमती शर्मा ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हड़ताल निरंतर जारी रहेगी।


न्यूज़ सोर्स : IND28.COM