सतीश मैथिल सांचेत/अभिषेक लोधी सांचेत रायसेन। IND28.COM

रविवार को तैलिक, साहू, राठौर समाज संगठन द्वारा राजनैतिक अधिकारों हेतु संघर्ष का शंखनाद सामाजिक महाकुंभ का आयोजन जंबूरी मैदान भोपाल में किया गया। जिसमें प्रदेशभर से लाखों की तादाद में सामाजिक वरिष्ठ नेता जनप्रतिनिधिगण व सामाजिक बंधु शामिल हुए एवं अपनी सामाजिक मांगों को लेकर शंखनाद किया। जिसमें मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए एवं सामाजिक जनों ने उनके समक्ष अपनी मांगों को रखा। एवं उन्होंने भी मांगों को पूरा करने का पूर्ण आश्वासन दिया। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मंत्री व सिलवानी क्षेत्र से विधायक रामपाल सिंह राजपूत अन्य राज्यों से साहू समाज के मंत्री सांसद व विधायक गण, सामाजिक वरिष्ठ नेतागण जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। साथ ही इस सामाजिक महाकुंभ में रायसेन जिले से भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू अतिरिक्त प्रदेश महासचिव हितेश साहू जिलाध्यक्ष बसंत साहू पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार साहू, महेश साहू,  केशराम साहू, कमल साहू, हरि साहू, विष्णु साहू, मनोज साहू, नर्मदा प्रसाद साहू, रोहित साहू, गजेन्द्र साहू, ब्रजेन्द्र साहू, अमित साहू, प्रशांत साहू, राजकुमार साहू सहित अन्य वरिष्ठ सामाजिक बन्धुओं ने इस सामाजिक महाकुंभ में भाग लिया।

न्यूज़ सोर्स : IND28.COM