अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

सांची जनपद के सलामतपुर, अम्वाडी सहित आसपास क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनः निरीक्षण अभियान को गति मिल गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को गणना पत्रक वितरित कर रहे हैं और आवश्यक जानकारियां भी दे रहे हैं। सांची विकासखंड के सलामतपुर बीएलओ सुरेश मेहरा और अंबाड़ी बूथ क्रमांक 16 के बीएलओ संतोष साहू एवं ग्राम चौकीदार प्रेम सिंह ने ग्रामीणों को गणना पत्रक भरने की प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि नाम जोड़ने, संशोधन और फोटो अपडेट जैसी सभी सेवाएं इसी अभियान के अंतर्गत की जा रही हैं। बीएलओ ग्रामीणों को फॉर्म भरने में सहयोग कर रहे हैं, ताकि सही और पूर्ण जानकारी समय पर आयोग तक पहुंच सके। प्रपत्र में जन्मतिथि, आधार संख्या, पिता/माता या अभिभावक का नाम व एपिक नंबर, मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरनी होती है। जिनके पास पहले से वोटर आईडी है, उन्हें उसमें दर्ज एपिक नंबर अनिवार्य रूप से लिखना होगा। साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाना तथा हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लगाना भी जरूरी है। अधिकारीयों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल करना और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28