खोहा गांव के बूथ नम्बर 7 पर मन की बात सुनेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
सलामतपुर भाजपा मंडल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खोहा में बूथ क्रमांक 7 पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रविवार को मन की बात कार्यक्रम के निर्धारित समय 11 बजे ग्राम खोहा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण जनों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनेंगे। ज्ञातव्य हो कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री खंडेलवाल मालवा के प्रांत प्रचारक राजमोहन के पिता के निधन उपरांत उनके ग्रह ग्राम बल्लाखेड़ी भी जाएंगे एवं उनके परिजनों से भेंट करेंगे। वहीं सरपंच कालूराम मीणा ने ग्रामीणों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28
