बकाया बिजली बिल पर गिरी गाज, दीवानगंज सागोनी में 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन डिस्कनेक्ट
-2000 रुपये से अधिक बकाया पर बिजली कंपनी की कार्रवाई
अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन् चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)
मार्च माह शुरू होते ही विद्युत वितरण कंपनी बकाया वसूली को लेकर सक्रिय हो गया है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे रायसेन जिले के दीवानगंज सागोनी क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम ने 2000 रुपये से अधिक बकाया बिल वाले 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन डिस्कनेक्ट किए।विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया है, उनके विरुद्ध यह कार्रवाई की जा रही है। टीम द्वारा क्षेत्र में कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए तथा बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए। विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिनके बिजली बिल 2000 रुपये से अधिक बकाया हैं, वे शीघ्र भुगतान कर दें ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। वितरण कम्पनी का कहना है कि बकाया वसूली को लेकर इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
इनका कहना है
बकाया वसूली के लिए गांव-गांव जाकर वसूली की जा रही है। राशि ज़्यादा बकाया होने और जमा नही करने की स्तिथि में उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। सोमवार को 25 ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। जिन पर लगभग 2 हज़ार रुपए से अधिक बकाया लेना है। वहीं सलामतपुर और दीवानगंज क्षेत्र में लाखों रुपए बिजली उपभोक्ताओं पर बकाया है। यह कार्रवाई क्षेत्र सहित आसपास गांवों में निरंतर जारी रहेगी।
मनीष कुमार श्रीवास्तव, जेई विद्युत वितरण कंपनी


ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर
कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
आशुतोष पर लगी सबसे बड़ी बोली, एमपीएल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला