-सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस लगातार कर रही है बैंकों का निरीक्षण

अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28 हर खबर पर पैनी नज़र)

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सलामतपुर पुलिस निरंतर बैंकों का निरीक्षण कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी सहित प्रधान आरक्षक सुरेश बघेल, आरक्षक रोहित गोस्वामी ने भारतीय स्टेट बैंक ब्रांच और ग्रामीण बैंक सलामतपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। और सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बारे में बैंक अफसरों से चर्चा की। वहीं खाताधारकों को भी समझाइश दी। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की वजह से सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। कोई घटना घटे इससे पहले ही पुलिस ने बैंकों पर सतत निगरानी रखना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर जिले भर में सभी बैंकों एवं वित्तीय प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं संचालकों को निर्देश देने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रखने और जिन बैंकों में नहीं लगे हैं वहां लगवाने की हिदायत दे रहे हैं। सोमवार को थाना प्रभारी सलामतपुर दिनेश सिंह रघुवंशी ने पुलिस अमले के साथ भारतीय स्टेट बैंक व सहकरी संस्थाओं इत्यादि का निरीक्षण किया। और वहां की व्यवस्थाओं को जाना। उन्होंने सभी बैंकों के अफसरों से सुरक्षा व्यवस्था संबंधी चर्चा उपरांत जिन बैंकों में सीसीटीवी कैमरे नहीं है वहां उन्हें तत्काल लगवाने और बैंक हितग्राहियों को सुरक्षा से राशि निकालने व जमा करने के निर्देश देते हुए ग्राहकों को भी इसके बारे में समझाइश देने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान ही थाना प्रभारी ने बैंक से रकम ले जा रहे नज़दीकी गांव के किसान को पोटली में नोट बांधकर ले जाते हुए देखकर उसे सुरक्षित ढंग से अपनी राशि ले जाने की समझाइश दी। और कहा कि आप लोगों की इसी लापरवाही के कारण जिले में लूट व चोरी की घटनाएं हो जाती हैं। इसके साथ ही वहां भीड़ में मौजूद किसानों को भी समझाइश देकर बैंक से पैसों की निकासी में विशेष सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक में कुर्सियों की व्यवस्था सही तरीके से होने पर बैंक की सराहना की। इस दौरान उन्होंने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए।

इनका कहना है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार के दिन नगर सलामतपुर की सभी बैंकों का आस्कमिक निरीक्षण किया गया। और बैंक के अफसरों से सुरक्षा व व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा भी की। इस दौरान बैंकों के सीसीटीवी भी चेक किए गए। खासतौर से पुलिस प्रशासन बैंकों पर सख्ती से नजर रख रहा है। ताकि आगे किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो सके। उपभोक्ताओं को भी बैंक में पैसा जमा करने आते समय और बैंक से पैसा ले जाते समय एहतियात बरतने की जरूरत है।

दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28