अदनान खान सलामतपुर रायसेन। (एडिटर इन चीफ IND28.COM हर खबर पर पैनी नज़र)

मध्य प्रदेश सहित रायसेन जिले में विगत 9 दिनों से लगातार हो रही बेमौसम बारिश के कारण आमजन जीवन प्रभावित हुआ है। कई जगह आंधी तूफान के साथ हुई तेज बारिश के बीच कच्चे मकान की दीवारें गिर रही हैं। ऐसे ही एक मामला अम्बाड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत मुश्काबाद में हुआ है। जहां पर कच्चे मकान की दीवारें गिर गई है। वो तो गनीमत रही कि परिवार के सदस्य हादसे की चपेट में आने से बच गए। लेकिन मलबे में दबकर जरूरी सामान खराब हो गया। पीड़ित पक्का मकान बनवाने की गुहार प्रशासन से लगाई है। रायसेन जिले के सांची विकास खंड के अम्बाड़ी पंचायत अंतर्गत आने वाले मुश्काबाद गाँव निवासी असमा पति राशिद ने बताया कि सोमवार की शाम परिवार के सदस्य घर पर थे। कच्चे मकान की दीवार और छप्पर भर भराकर गिर गयी। अचानक मकान का छप्पर गिर जाने से परिवार सहम गया। आनन फानन में मलबे के नीचे दबे सामान को बाहर निकाला गया। असमा ने बताया कि मलबे के नीचे कीमती सामान दब जाने से उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पक्का मकान बनवाने की गुहार लगाई है। असमा ने बताया कि सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा लगाकर थक गए हैं।अभी तक पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। जिससे झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहने को मजबूर हैं। मेहनत मजदूरी कर गुजारा करते हैं।

 

न्यूज़ सोर्स : अदनान खान एडिटर इन चीफ IND28.COM